HomeUttarakhandAlmoraहेराफेरी : 500 जमा करो, 1000 मिलेंगे ! पैसा डबल करने के...

हेराफेरी : 500 जमा करो, 1000 मिलेंगे ! पैसा डबल करने के नाम पर ठगी

ADVERTISEMENTS

👉 महिला समूह ने पुलिस को सौंपी तहरीर, लाखों की ठगी का अंदेशा

अल्मोड़ा। बहुचतिर्चत फिल्म ‘हेराफेरी’ Hera Pheri) की तर्ज पर पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक समिति के संचालकों ने सीधी-साधी महिलाओं को अपने झांसे में लेकर उनके साथ लाखों की ठगी कर दी है। मामले की तहरीर प्रभावितों की ओर से कोतवाली में सौंपी गई है।

दरअसल, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने कोतवाली में एक तहरीर सौंपी है। जिसमें कहा गया है कि साल 2022 में नैनीताल जनपद की एक समिति के अध्यक्ष ने स्वरोजगार को लेकर हवालबाग ब्लाक में कैंप लगाए थे। जिसके बाद शीतलाखेत, नौला, धामस, भाखड़, खोल्टा, खत्याड़ी, सल्लारौतेला आदि गांवों की महिलाओं को जोड़ा गया।

आरोप है कि स्वरोजगार का झांसा देकर महिलाओं से हर माह पांच-पांच सौ रुपये जमा करवाए। इसके बदले पैसे डबल कर एक-एक हजार रुपए वापस करने का लालच दिया गया। ग्रामीण महिलाएं इनके झांसे में आ गईं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने धनराशि जमा की, लेकिन महिलाओं के खाते में कोई रुपया वापस नहीं आया।

उन्होंने कहा कि तब से समिति के समस्त प्रतिनिधियों के फोन नंबर बंद हैं। महिलाओं का किसी से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। इधर कोतवाली अरुण कुमार के अनुसार महिलाओं ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामनगर (दुःखद खबर) : असम राइफल्स में तैनात जवान की गुवाहाटी में मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments