HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, मोदी सरकार के खिलाफ उगला गुस्सा

अल्मोड़ाः कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, मोदी सरकार के खिलाफ उगला गुस्सा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं होने से आक्रोश
👉 जरुरत पड़ी, तो उग्र जनांदोलन के लिए कांग्रेस तैयार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल नहीं होने से गुस्साई कांग्रेस ने आज अल्मोड़ा में मौन सत्याग्रह किया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा उगला। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक राहुल की सदस्यता बहाल नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो उग्र जनांदोलन खड़ा किया जाएगा।

आज बुधवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार कांग्रेसजन चौघानपाटा में गांधी पार्क में जुटे और उन्होंने मौन सत्याग्रह किया। कार्यक्रम समापन के मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने आरोप लगाया कि केन्द्र की मोदी सरकार देश की न्याय पालिका पर भी अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए दबाव बना रही है और उसका दुरुपयोग कर रही है। ऐसे में जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है और देश में कोई व्यक्ति सरकार की कूटनीति के खिलाफ आवाज उठाता है, तो तमाम सुरक्षा एजेंसियों को दबाव में लेकर झूठे मुकदमों के जरिये उसे फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश में जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठा रहे थे, किंतु उनकी लोकप्रियता से घबराकर उनके खिलाफ षडयंत्र रचा गया और उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा कि इसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

कार्यक्रम में अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए तमाम सुरक्षा एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है और इनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल भेजा रहा है। इसी कारण कांग्रेस पार्टी को सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ा है और जरूरत पड़ी कांग्रेस उग्र जनांदोलन के लिए तैयार है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि जब तक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं होगी, तब तक कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी।

मौन प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला प्रदेश सचिव लता तिवारी, जिला महामंत्री गीता मेहरा, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीपा साह, सेवादल जिला अध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला जिला महामंत्री तारा तिवारी, हीरा तिवारी, जया जोशी, पुष्पा पांडे, मंजू कांडपाल, हेमा उप्रेती, सरस्वती आर्य, जिला महामंत्री दिनेश पिलखवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, पीसीसी सदस्य पीतांबर पांडे, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, जिला मंत्री बी के पांडे, जिला मंत्री रोहित रौतेला, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, अल्प संख्यक प्रदेश महामंत्री अमन अंसारी, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहन देवली, प्रदेश सचिव धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला विक्रम सिंह बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष निजाम कुरेशी, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष एन डी पांडे, नगरपालिका सभासद हेम चन्द्र तिवारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आशुतोष कनवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट, पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव देवेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया प्रभारी शरद साह, न्याय पंचायत अध्यक्ष सिरसौदा राजेंद्र सिंह बिलवाल, विनोद सिंह, अरविंद रौतेला, हेम किरण जोशी, ललित सतवाल, हरेंद्र सिंह रावत, संगम पांडे, अवनी अवस्थी, शहाबुद्दीन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश अधिकारी, हेम कुमार आर्य, नन्दन सिंह फर्त्याल, जगदीश सिंह सिजवाली, जे एस नेगी, सलीम अख्तर, नवल सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments