HomeBreaking Newsअब राजधानी देहरादून में एक दिन बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाडी केंद्र

अब राजधानी देहरादून में एक दिन बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाडी केंद्र

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून | भारी बारिश के चलते अब देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने भी स्कूलों व आंगनबाडी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश के आदेश जारी कर दिए है। यानी कल सोमवार 10 जुलाई को देहरादून जिले में सभी स्कूल कक्षा 01 से 12 तक व आंगनबाडी केंद्र बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09 जुलाई 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09 जुलाई 2023 से 10 जुलाई 2023 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के आठ जिलों में IMD का ‘रेड’ अलर्ट Click Now

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों हेतु दिनांक 10 जुलाई 2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतएव, जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 10 जुलाई 2023 को बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। नीचे देखें जारी आदेश…

गंगाजल के फायदे | Benefits of Gangajal | Gangajal Ke FaydeClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments