HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे: यहां भरभरा कर गिरे पत्थर, यातायात हुआ बाध‍ित

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे: यहां भरभरा कर गिरे पत्थर, यातायात हुआ बाध‍ित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। अल्मोड़ा भवाली हल्द्वानी हाईवे पर लगातार हो रही बारिश के चलते कई बार मलबा आने से आवागमन बाधित हो रहा है। रविवार सुबह लोहाली के समीप पहाड़ से भरभरा कर पत्थर गिरने से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

उल्लेखनीय है कि नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद में विगत कई दिनों से कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते अल्मोड़ा-भवाली-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग (Almora-Haldwani National Highway) में कई बार मलबा भी आ रहा है।

इस हाईवे पर कई स्थानों पर पहले सही पहाड़ संवेदनशील हैं। जिसके चलते संबंधित विभाग व प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। आज सुबह 06 बजे लोहाली के निकट अति संवेदनशील पहाड़ी से बारिश के कारण जगह-जगह पर मलबे और पत्थरों की बरसात हो गई।

लगातार पहाड़ से मलबा गिरने से मार्ग कुछ देर के लिए बाधित भी हो गया। मजबूरन एकतरफा वाहनों की आवाजाही से अल्मोड़ा और हल्द्धानी की तरफ आने जाने वाले वाहन चालकों कों परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब जेसीबी मशीन बुलवाई गई। जिसकी मदद से मलबे और पत्थरों का निस्तारण किया गया। जिसके कुछ समय बार जाम में फंसे वाहनों को एक-एक कर वहां से निकाला गया। काफी देर परेशानी झेलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

कैंटीन में काम कर रहे व्यक्ति को स्वीफ्ट कार ने ठोका, गंभीर, हल्द्वानी रेफर

फलों के राजा आम को खाने के फायदे | Benefits of Mango
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments