HomeAccidentबारिश से धंस गई VIP Road, प्रशासन ने रोकी वाहनों की आवाजाही...

बारिश से धंस गई VIP Road, प्रशासन ने रोकी वाहनों की आवाजाही रोकी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

उत्तराखंड में मानसून के आने के बाद से बारिश का क्रम जारी है। विभिन्न जनपदों में भारी बारिश की सूचना है। नैनीताल में नगर की वीआईपी सड़क राजभवन मार्ग पर ड्रम हॉल के समीप बारिश से धंस गई। जिसके बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यहां वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उल्लेखनीय है कि नैनीताल में विगत 10 घंटे से बारिश का क्रम जारी है। कई सड़क मार्गों पर मलबा आने की सूचना है। जनपद की 21 सड़कें बंद हो चुकी हैं। अल्मोड़ा हाईवे पर भी लगातार पत्थर गिर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से जेसीबी की मदद से जगह-जगह सड़क खोली जा रही है।

नैनीताल के डीएसबी के मुख्य गेट तथा ड्रम हॉल के समीप भू-कटाव के बाद से यहां मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस बीच एक बार फिर डीएसबी परिसर के ऊपर ड्रम हॉल क्षेत्र में सड़क धंस गई है। सड़क मार्ग के नीचे आबादी वाला हिस्सा है।

सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से क्षेत्र में ट्रीटमेंट का कार्य शुरू कर दिया गया है। आज बुधवार सुबह बारिश के कारण सड़क का आधा हिस्स टूटकर गिर गया। लोनिवि के सहायक अभियंता पीसी उप्रेती ने बताया कि पिछले साल संबंधित क्षेत्र में भू-कटाव हुआ था। जिसे दुरुस्त करने के लिए दैवीय आपदा के तहत 5.78 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।

अल्मोड़ा जिले में अवकाश घोषित, कल बंद रहेंगे विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र

फलों के राजा आम को खाने के फायदेClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments