HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा नगर में जनसंपर्क, बताए मोदी सरकार के नौ साल के काम

अल्मोड़ा नगर में जनसंपर्क, बताए मोदी सरकार के नौ साल के काम

ADVERTISEMENTS

👉 भाजपा जिलाध्यक्ष बहुगुणा के नेतृत्व में दुकान-दुकान पहुंचा दल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में अल्मोड़ा नगर का भ्रमण किया और मोदी सरकार की 09 सालों के कार्यों की जानकारी जन-जन को दी। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत यह बाजार भ्रमण कार्यक्रम हुआ।

भ्रमण के दौरान लोगों को पीएम गरीब कल्याण योजना, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य योजनाओं, आयुष्मान भारत योजना समेत तमाम योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि इन योजनाओं का लाभ आज करोड़ों लोग उठा रहे हैं। बताया पूरे देश में आज तक 220 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पूरे देश में सड़कों का जाल बिछा है। उन्होंने नगर में हर दुकान में जाकर मोदी के समर्थन की अपील की।

जनसंपर्क कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, रवि रौतेला व अरविंद बिष्ट, वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह भंडारी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, मीना भैसोडा़, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला मंत्री महेश बिष्ट, देवाशीष नेगी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, आईटी शैल के जिला संयोजक गोविन्द मटेला, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, सह प्रभारी जगत तिवारी,

नगराध्यक्ष अमित साह मोनू, मनोज जोशी, मनीष जोशी, अर्जुन बिष्ट, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लीला बोरा, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष तारा जीना, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष भावना तिवारी, लता पांडे, नीमा आर्य, निर्मला जोशी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट, आशीष गुरुरानी, नमन गुरुरानी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय वर्मा, आशीष कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सोशल मिडिया प्रभारी सलमान अंसारी, तस्लीम अंसारी, कंचन कुमार, धर्मवीर आर्य, आनंद कनवाल, नरेंद्र सिंह बिष्ट, भुवन वर्मा व रमेश मेर आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments