HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

बागेश्वरः भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

👉 महा जनसंपर्क अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः भाजपा किसान मोर्चा ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत नगर में बाइक रैली निकाली। रैली में पावर बीडर को भी शामिल किया गया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का काम कर रही है। 80 प्रतिशत सब्सिडी में किसानों को कृषि उपकरण दिए जा रहे हैं। इन उपकरणों से उनका काम आसान हो रहा है।

रैली स्टेशन रोड से होते हुए पार्टी कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान नगर भर में मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धि को लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया। किसान मोर्चा के जिला प्रभारी कमल मुनि और प्रदेश मंत्री राजेंद्र परिहार ने बताया कि डबल इंजन की सरकारों ने किसानों की आय बढ़ाने का लगातार काम किया है। किसान सम्मान निधि से भी किसानों को सम्मान देने का काम किया गया है। जिलाध्यक्ष भगवान भंडारी ने बताया कि पहले किसान सिंचाई व्यवस्था के लिए लगातार परेशान रहते थे, आज किसानों को सिंचाई के लिए गांव-गांव नहर पहुंचाने का काम किया गया है। साथी किसानों को उन्नत बीज भी लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण, जिला मंत्री नवीन परिहार, नगर अध्यक्ष कमल खेतवाल, पंकज मेहता, दिनेश गड़िया, मनोज साह, दयाकृष्ण, नरेंद्र खेतवाल, बिश्वभर दत्त भट्ट आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments