HomeBreaking NewsUttarakhand : धान रोपाई के समय चार लोगों पर गिरी बिजली, एक...

Uttarakhand : धान रोपाई के समय चार लोगों पर गिरी बिजली, एक की मौत

ADVERTISEMENTS

Monsoon in Uttarakhand | उत्तराखंड में मानसून ने आते हुए अपना रुख दिखाना शुरू कर दिया है, बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील स्थित पांखू टॉप में आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 400 बकरियों की मौत हो गई। वहीं उत्तरकाशी जिले में चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें एक की मौत हो गई।

चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी जिले के पुरोला के कंडियाल गांव में चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। यह सभी मदनी तोक के खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। ग्रामीणों ने चारों झुलसे लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना में 55 वर्षीय चंद्र सिंह ज्याड़ा पुत्र अजयपाल, 24 वर्षीय निखिल पुत्र खुशपाल, 18 वर्षीय अशोक पुत्र खुशपाल घायल हो गए। वहीं 26 वर्षीय अभिषेक पुत्र धृपाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई। सभी को सीएचसी पुरोला में प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद उन्हें देहरादून कोरोनेशन अस्पताल में रेफर किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

वहीं नौगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत जरड़ा के सिनदरा नामे तोक में आकाशीय बिजली गिरने से चार पशुओं की मौत हो गई। पशुओं को चुगाने के लिए गई एक लड़की भी झुलस गई है।

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम; इस जिले में रिकोर्ड बारिश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments