मोटाहल्दू न्यूज : देवभूमि यूथ फाउंडेशन ने कटहल, अमरुद, नीबू, आम व पपीते के 150 पौधे बांटे

0


मोटाहल्दू। देवभूमि यूथ फाउंडेशन हल्दूचौड़ के तत्वावधान में आज पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत के सहयोग से ग्राम सभा-हल्दूचौड़ दौलिया देवरामपुर गांव में 150 पौधों छायादार व फलदार का वितरण किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा की पर्यावरण के लिए हर व्यक्ति की जवाबदेही है, इसके लिए बच्चों को भी बचपन से ही बताना होगा। उन्होंने कहा की लोग अपने जन्मदिन या सालगिरह में भी इसे लगाकर इसका शुभारम्भ कर सकते है।
पर्यावरणविद् डॉ आषुतोश पंत ने कहा कि पर्यावरण के लिए हर व्यक्ति ने स्वयं आगे आना होगा, वरना आने वाले समय में पेड़ों को बचाने वाला कोई नहीं रहेगा, ऐसे में पेड़ लगाना जितना जरूरी है उससे कहीं ज्यादा जरूरी है, पौधों में प्रतिदिन पानी दिया जाए। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व संस्थाध्यक्ष मोहित जोशी ने कहा की पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर नागरिक ने अपने स्तर से प्रयास करना होगा। उन्होंने बताया की आज ग्राम सभा में कटहल, अमरुद, नीबू, आम, पपीता के पौधे वितरित किये।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS