HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः अतिक्रमण की चपेट में आई सरकारी परिसम्पतियों का ब्योरा मांगा

अल्मोड़ाः अतिक्रमण की चपेट में आई सरकारी परिसम्पतियों का ब्योरा मांगा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

👉 जिलाधिकारी विनीत तोमर में बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिलाधिकारी विनीत तोमर ने विभागों से सम्पत्तियों और अतिक्रमण की चपेट में आई विभागीय परिसम्पत्तियों का ब्यौरा तलब किया है। इसके लिए सभी विभागों को एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

विभागीय परिसंपतियों के अतिक्रमण को रोकने तथा परिसंपत्तियों से अतिक्रमण को हटाने के संबंध में जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी अपनी संपत्ति का संपूर्ण ब्योरा, अतिक्रमण की चपेट आई भूमि एवं अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि की संपूर्ण जानकारी निर्धारित प्रारूप में भरकर उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। जो पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जाए। बैठक में एसएसपी रामचंद्र राजगुरु, सीडीओ अंशुल सिंह, एडीएम सीएस मर्ताेलिया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments