HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः सीएम धामी कल सुबह पहुंचेंगे जागेश्वरधाम

अल्मोड़ाः सीएम धामी कल सुबह पहुंचेंगे जागेश्वरधाम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानी 21 जून को अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री विश्व योग दिवस पर जागेश्वर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 21 जून, 2023 को प्रातः 7ः45 बजे पतंजलि हैलीपैड से प्रस्थान कर 08ः40 बजे गरूड़ाबांज हैलीपैड पहुंचेंगे और 8ः45 बजे गरूड़ाबाज हैलीपैड से प्रस्थान कर 09 बजे पर्यटक आवास गृह जागेश्वर पहुंचेंगें। मुख्यमंत्री 09ः15 बजे जागेश्वर में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद दोपहर 12ः30 बजे जागेश्वर से प्रस्थान कर 12ः45 बजे गरूड़ाबांज हैलीपैड पहुंचकर देवीधुरा, चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments