HomeAccidentब्रेकिंग न्यूज : हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर सड़क पर पलट गया लोडेड ट्रक

ब्रेकिंग न्यूज : हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर सड़क पर पलट गया लोडेड ट्रक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

हल्द्वानी भवाली अल्मोड़ा हाईवे में सड़क दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं। आज मंगलवार को यहां फिर एक ट्रक पलट गया। जो कि हल्द्वानी से बाड़ेछीना जा रहा था। यह सुयालखेत के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में चालक मामूली रूप से चोटिल हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को ट्रक संख्या यूके 03 सीए0363 हल्द्वानी से बाड़ेछीना की ओर जा रहा था। इस ट्रक में खाली टिन लदे हुए थे। अस बीच जब यह सुयालखेत के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।

ट्रक चालक का नाम लक्ष्मण सिंह बताया जा रहा है, जो मामूली रूप से चोटिल हुआ है। पुलिस वालंटियर अंकित सुयाल ने यह सूचना प्रसारित की है। उल्लेखनीय है कि अकसर हाईवे में तेज रफ्तार, नींद व नशा दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। पुलिस प्रशासन समय-समय पर अभियान चलाकर नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई भी करता है। इसके बावजूद अकसर लापरवाही से हादसे हो जाया करते हैं।

अल्मोड़ा : 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, उड़ गए परखच्चे

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments