HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

अल्मोड़ाः दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः 02 जून 2023 को जिले के तहसील भनोली अंतर्गत ग्राम धसपड़ में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने दे दिए हैं और इसके लिए उप जिला मजिस्ट्रेट, जैंती/भनोली को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक पखवाड़े के अंतर्गत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

मालूम हो कि गत 02 जून को तहसील भनोली के ग्राम धसपड़ के पास वाहन संख्या यूके 01सी 1712 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 06 व्यक्ति घायल हो गये थे। घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, धौलादेवी में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। इनमें से एक घायल वैष्णवी को अधिक चोट होने के कारण बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा को रेफर किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments