HomeUttarakhandNainitalनैनीताल नगर की 58 सड़कों का होगा सुधारीकरण एवं सौन्दर्यकरण

नैनीताल नगर की 58 सड़कों का होगा सुधारीकरण एवं सौन्दर्यकरण

ADVERTISEMENTS

नैनीताल | नैनीताल नगर में आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में नैनीताल नगर की कुल 58 सड़कों के अंतर्गत लगभग 60 KM लंबाई के सुधारीकरण, सौंदर्यीकरण एवं जिन स्थानों पर चौड़ीकरण की आवश्यकता है के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से सात चौराहों चीना बाबा, मन्नु महारानी, मस्जिद, तल्लीताल रिक्शा स्टैंड, ठंडी सड़क, भारतीय स्टैट बैंक मल्लीताल, मोहन-को चौराहों का सुधारीकरण एवं सौन्दर्यकरण की आवश्यकता का आकलन करने हेतु सचिव प्राधिकरण के नेतृत्व में टीम बनाने के निर्देश दिए।

Zoo रोड एवं बिरला रोड के सुधारीकरण की डीपीआर को प्राधिकरण की अग्रिम बैठक में रखे जाने तथा अन्य मार्गों के डीपीआर शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवरचरण द्विवेदी, लोनिवि तराई अधिशासी अभियन्ता रत्नेश कुमार सक्सेना, सहायक अभियन्ता प्रकाश उप्रैती, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

हल्द्वानी : खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार को कैंटर ने मारी टक्करCLICK NOW
ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments