HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार को कैंटर ने मारी टक्कर

हल्द्वानी : खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार को कैंटर ने मारी टक्कर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी समाचार | नैनीताल रोड स्थित ज्योलिकोट के पास एक कैंटर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार को जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बचे।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, शनिवार सुबह खाद्य सुरक्षा निरीक्षक कार संख्या UK04AE0930 से नैनीताल को जा रहे थे, कि अचानक गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर संख्या UK04CB9107 ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी और घसीटते हुए कुछ दूरी तक वाहन को ले गया।

कार में जिला खाद्य अधिकारी संजय कुमार सिंह, खाद सुरक्षा निरीक्षक कैलाश टम्टा समेत दो अन्य लोग सवार थे, हादसे में सभी बाल-बाल बच गए। गनीमत रही की कार खाई की तरफ नहीं थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

इधर खाद्य सुरक्षा निरीक्षक कैलाश टम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंटर का चालक नशे में था, जिसने गलत साइड में भारी वाहन चलाते हुए कार को क्षतिग्रस्त किया है। खाद सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा की तहरीर पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी के इन इलाकों में अगले दो दिन नहीं आएगा पानी, कर लें इंतजाम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments