HomeUttarakhandNainitalभवाली नगर पालिका ने कैंची धाम क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान, 140...

भवाली नगर पालिका ने कैंची धाम क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान, 140 कुंटल कूड़ा एमआरएफ सेंटर भेजा

भवाली समाचार | उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड एवं शहरी विकास निदेशालय, जिलाधिकारी महोदय के आदेशों के अनुपालन में भवाली नगर पालिका के पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा व ईओ संजय कुमार की अगुवाई में कैंची धाम स्थापना दिवस की पूर्व संध्या में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विशेष सफाई अभियान का शुभारम्भ एसडीएम पारितोष वर्मा व सीओ नितिन लोहनी ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस दौरान नगर पालिका द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक, सोर्स सेग्रिगेशन और साफ-सफाई के संबंध में क्षेत्र के विभिन्न होटल व्यवसायियों, पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों से चर्चा की गई।

इस अवसर पर कैंची साईं मंदिर से कैंची धाम होते हुए हरतपा बैंड तक नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने व्यापक सफाई कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से लगभग 140 कुंटल कूड़ा एकत्रित कर एक डंपर व 3 पिकअप के माध्यम से नगर पालिका एमआरएफ सेंटर लाया गया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा व ईओ संजय कुमार ने क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने सभी व्यवसायियों को सिंगल यूज प्लास्टिक, सोर्स सेग्रिगेशन और साफ-सफाई के संबंध में जानकारी दी। साथ ही नगर पालिका ने पर्यावरण मित्रों को स्वच्छता संदेश लिखे हुए कपड़े, केप का वितरण की गई। साथ ही सभी होटल व्यवसायियों को सभी मुद्दों पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और होटल व्यवसायियों को क्षेत्र में साप्ताहिक आधार पर स्वच्छता अभियान आयोजित करने के लिए कहा गया।

इस दौरान पर्यावरण हेड राकेश वाल्मिकी, राजा राम वाल्मिकी सहित 20 दर्जन नगर पालिका भवाली के पर्यावरण मित्र शामिल रहे।

ग्राफिक एरा भीमताल में चला नेहा कक्कड़ का जादू, जमकर थिरके छात्र

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments