किच्छा : दो सगे भाइयों के पास से बरामद हुई स्मैक, गिरफ्तार

0
टावरों से बैटरी चोरी पर 03 को कारावास
टावरों से बैटरी चोरी पर 03 को कारावास

📌 हल्द्वानी के रहने वाले हैं युवक

किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने चेकिंग के दौरान 30 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाइयों की गिरफ्तारी की है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलभट्टा पुलिस गोला नदी के पुल के निकट चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक संदिग्ध प्रतीत हुए।

जिस पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तलाशी में उनके पास से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह बिष्ट और धीरज सिंह बिष्ट पुत्र सुनील सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। यह दोनों आदर्श नगर गली 06, थाना मुखानी हल्द्वानी के हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि स्मैक की लत ने उन्हें गलत रास्ते ला दिया। वह स्मैक पीने के आदी हैं। लत पूरी करने के लिए इसे बेचते भी हैं। जिससे पुन: स्मैक खरीद पीते हैं।

वह लोग बहेड़ी निवासी जावेद से स्मैक 2500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदकर लाते हैं। इसमें से कुछ स्मैक वह पी लेते हैं और कुछ हल्द्वानी में ग्राहको को बेच देते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Passport Verification, Fake Birth Certificate, चौंकाने वाला खुलासा

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें