HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः एसएसबी जवानों समेत 100 लोगों ने किया रक्तदान

बागेश्वरः एसएसबी जवानों समेत 100 लोगों ने किया रक्तदान

ADVERTISEMENTS

एसएसबी परिसर ग्वालदम में रेडक्रास समिति द्वारा रक्तदान शिविर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः एसएसबी के उप महानिदेशक अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य रक्तदान करना चाहिए। जो व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता, उन्हें अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिये।

श्री शर्मा एसएसबी परिसर ग्वालदम में एसएसबी एवं रेडक्रॉस समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ इंसान को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से न केवल व्यक्ति स्वस्थ रहता है बल्कि उसके द्वारा दिये गए रक्त से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने रक्तदान शिविर के लिए रेडक्रास सीमित बागेश्वर एवं ब्लड बैंक बागेश्वर का आभार व्यक्त क़िया। शिविर में एसएसबी जवानों, केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम, राजकीय महाविद्यालय तलवाडी ने शिक्षकों सहित स्थानीय व्यापारियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर एसएसबी के डीआईजी ने भी रक्तदान किया। शिविर में 100 लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर डॉ सुमित सुपाकर, किशोर कुमार पाठक, सुमित भारद्वाज, दिनेश कुमार, अरविंद मलिक, डॉ सावित्री शुक्ला, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय अनीता बिष्ट, रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, जगदीश उपाध्याय, उमेश जोशी, हिमांशु जोशी, कन्हैया वर्मा, सुरेश सती, आतिर अहमद, अमित रावत, ज्येष्ठ प्रमुख महावीर साह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments