HomeBreaking Newsवायरल दुल्हन : शादी से पहले रील्स (Reels) की रस्म, सड़क पर...

वायरल दुल्हन : शादी से पहले रील्स (Reels) की रस्म, सड़क पर दौड़ाई स्कूटी

ADVERTISEMENTS
✍️ हेलमेट तो दूर, लाइसेंस तक नहीं, Reels का चस्का पड़ा भारी, हुआ हजारों का चालान

CNE DESK. वायरल दुल्हन : आजकल के लड़के-लड़कियों पर सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने का क्रेज इस कदर हावी है कि कुछ तो पागलपन की हद तक गुजर जाते हैं। ऐसा ही कुछ राजधानी दिल्ली में हुआ। यहां एक दुल्हन शादी की रस्म निभाने से पहले रील बनाने चल दी। गहनों-आभूषणों में सजी-धजी धुलहन ने बगैर हेलमेट तेर रफ्तार स्कूटी दौड़ा दी। साथ ही बैकग्राउंड में ‘हनीमून ट्रेवल्स प्रा.लि.’ का गाना ‘सजना जी वारी-वारी’ चलाया। मजे की बात तो यह है कि शादी से पहले रील बनाने पहुंची इस दुल्हन के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है। इस मामले का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवती पर भारी-भरकम चालान लगाया है।

वायरल हुए दुल्हन के इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शादी के लहंगे, नेकलेस व तमाम गहनों से सजी-धजी एक युवती स्कूटी दौड़ा रही है। साथ ही बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म ‘हनीमून ट्रेवल्स प्रा.लि.’ का गाना ‘सजना जी वारी-वारी’ चल रहा है। दुल्हन जहां स्कूटी चला रही है, वहीं कोई अन्य इसकी रिकार्डिंग कर रहा है। बाद में दुल्हन ने यह वीडियो खुद सोशल मीडिया में शेयर कर दिए।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें – स्कूटी वाली वायरल दुल्हन

इधर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ पुलिस एक्शन में आ गई। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दुल्हन पर भारी-भरकम चालान लगाया। बताया जा रहा है कि यह दुल्हन कीर्ति नगर इलाके की सड़क पर स्कूटी दौड़ा रही थी। तेज रफ्तार स्कूटी चलाते हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एक्शन लिया। यातायात पुलिस की इंटरनेट मीडिया सेल ने स्कूटी की नंबर प्लेट के आधार पर युवती का पता लगा लिया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने युवती को जल्द ढूंढ लिया। फिर बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के आरोप में उस पर उसे 06 हजार रुपए का चालान भेजा। पुलिस ने आम जनता से इस तरह की हरकत नहीं करने की अपील की है।

यहां देखिए पुलिस द्वारा जारी रोचक वीडियो –

Video Of Viral Bride

हल्द्वानी: प्रेमी ने तुड़वा दी प्रेमिका की शादी,होने वाले पति को भेज दीं निजी फोटो

52 लाख रुपए 13 साल की लड़की ने ऑनलाइन गेम में उड़ा दिए | CNE
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments