आजकल की बदलती जिन्दगी में जागरूकता और सतर्कता बेहद जरुरी है, क्योंकि आज तकनीकी के इस दौर में बच्चे स्मार्टफ़ोन पर जायदा समय बिता रहे है और परिवार की जिन्दगीभर की कमाई ऑनलाइन गेम में उड़ा दे रहे है।

ऐसा ही एक मामला चीन में सामने आया है, यहां एक 13 साल की लड़की ने ऑनलाइन गेमिंग में 52 लाख रुपए उड़ा दिए।

लड़की ने 120,000 युआन (करीब 14 लाख रुपए) के गेम खरीदे। इसके बाद पे एंड प्ले में करीब 24 लाख रुपए उड़ा दिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक- इस लड़की ने सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि 10 फ्रेंड्स के लिए भी गेम खरीदे थे। इसके लिए उसने डेबिट कार्ड का भी इस्तेमाल किया।

लड़की को पेरेंट्स की बैंक डीटेल्स और अकाउंट के बारे में पता था। उसने सबसे पहले ऑनलाइन गेम खरीदे। इसके बाद पे एंड प्ले थीम पर गेमिंग शुरू की। लड़की की इस हरकत का खुलासा उसकी टीचर की मदद से हुआ।

टीचर ने उसकी मां से लड़की पर नजर रखने को कहा। मां ने जब अकाउंट चेक किया तो उसमें महज 0.5 युआन (करीब 5 रुपए) ही थे। कुछ वक्त पहले तक इस अकाउंट में 449, 500 युआन (करीब 52 लाख रुपए) थे।

बाद में इस मां ने चीन के सोशल मीडिया पर अपने बैंक स्टेटमेंट शेयर किए और बताया कि ऑनलाइन गेमिंग कितनी खतरनाक है। उन्होंने रोते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया। यह जल्द ही वायरल हो गया।

लड़की के पिता को भी बेटी की इन हरकतों की भनक नहीं लगी। पूरी खबर के लिए Learn more पर CLICK करें या फिर गूगल पर creativenewsexpress.com सर्च करें |