HomeUttarakhandBageshwarलोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने पर तुली है भाजपाः ज्योति

लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने पर तुली है भाजपाः ज्योति

ADVERTISEMENTS

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पहुंची बागेश्वर, भव्य स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेशभर का दौरा चल रहा है। भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने पर तुली है। जिसे अब अधिक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व पहली बार यहां पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

स्थानीय होटल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रौतेला ने कहा कि भाजपा देश में सामाजिक द्वेष बढ़ा रही है। धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांट रही है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाया जा रहा है। महिला उत्पीड़न की शिकायतें बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार उत्पीड़न करने वालों को बचा रही है। पहलवानों के विरुद्ध सांसद बृजभूषण सिंह का बचाव करने में भाजपा की पूरी पार्टी लगी है। उन्हें सड़कों पर मारा जा रहा है। जिसे महिला कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस में चल रही नाराजगी को पारिवारिक बताते हुए कहा कि परिवार में कई तरह के लोग होते हैं। कुछ न कुछ हमेशा चलता रहता है। जो भी नाराज हैं, उन्हें मना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा उप चुनाव में महिला कांग्रेस मजबूती से खड़े होकर कांग्रेस को जीत दिलाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, नंदी भंडारी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, रंजीत दास, ललित फर्स्वााण, भगवत डसीला, शोभा देवी, मीना देवी, प्रकाश कोहली, गोकुल परिहार, कवि जोशी, विश्नुली देवी, प्रियांशी लोबियाल, हंसी दानू, लक्ष्मी धपोला, दीपा धपोला, जानकी देवी, रूपा कोरंगा, इंदिरा परिहार, रेखा आर्या, ममता मेहता, गंगा देवी, पुष्पा देवी, नीलम देवी, लोकमणि पाठक, गिरीश कोरंगा, भुवन पाठक, राजेन्द्र राठौर, ललित धपोला, बसंती देवी, केवल जोशी, आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments