HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर में 164 मरीजों की सेहत जांची, दवाएं दीं

बागेश्वरः होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर में 164 मरीजों की सेहत जांची, दवाएं दीं

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः निदेशक होम्योपैथिक के निर्देश पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिरकोट में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 164 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई।

ADVERTISEMENTSAd

गर्मी के मौसम में बीमारी का भय रहता है। कई तरह की बीमारियों से लोग ग्रस्त होने लगे हैं। निदेशक होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं डा. जीएल फिरमाल के निर्देश पर सिरकोट में शिविर लगाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पंकज पांडे ने बताया कि शिविर में कुलांऊ के अलावा विकास खंड गरुड़ के लोगों को निश्शुल्क उपचार किया गया। अधिकतर रोगी आंखों में जलन से परेशान थे। इसके अलावा पेट, कमर और जोड़ों का दर्द आदि की समस्या लेकर भी लोग पहुंचे।

रोगियों को बांसी भोजन नहीं करने, ठंड पेय पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इस दौरान फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार, हरीश चंद्र ने रक्त आदि का परीक्षण किया और दवाइयां वितरित की। इस मौके पर ग्राम प्रधान हेमा देवी, आशा कार्यकर्ता कमला नेगी, जगदीश कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments