HomeBreaking Newsभवाली : युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या...

भवाली : युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

👉 प्रेमिका ने मिलने घर बुलाया था, आई मौत की ख़बर

👉 पुलिस व मृतक परिजनों में तकरार

भवाली। गत दिवस संदिग्ध हालत में जंगल में मृत मिले युवक की मौत को लेकर आज जबरदस्त हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या हुई है, लेकिन पुलिस तहरीर लेने में आनाकानी कर रही है। इस बात को लेकर नाराज परिजनों ने आज जमकर हंगामा काटा और शव भी काफी देर तक उठने नहीं दिया। पुलिस द्वारा तहरीर लिए जाने के बाद ही मामला शांत हुआ।

ADVERTISEMENTSAd

इस हालत में मिला था शव

ज्ञात रहे कि गत दिवस गुरुवार को भवाली नगर के दुगई स्टेट से लगे जंगल में दोपहर के वक्त् पवन सिंह रौतेला (19 साल) पुत्र गोविंद सिंह रौतेला का शव मिला। वह नगारी गांव भवाली का रहने वाला था। स्थानीय लोग पवन को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर पुलिस पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचित किया।

हल्द्वानी से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था पवन

बताया जा रहा है कि पवन सिंह रौतेला हल्द्वानी से 12 वीं की पढ़ाई कर रहा था। गर्मियों की छुट्टियों में नगारीगांव स्थित अपने परिवार संग रहने आया था। बृहस्पतिवार सुबह वह मां से खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर में वह भवाली के दुगई स्टेट वार्ड से सटे जंगल में संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में पड़ा मिला।

आत्महत्या या हत्या, संदेह बरकरार

पवन की मौत के बाद सभी परिजन भवाली अस्पताल पहुंचे। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने आवश्कय पूछताछ की। आशंका जताई कि युवक की जहर पीने से मौत हुई है। इधर आज अस्पताल में एकत्र होकर लोगो ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। परिजनों ने कहा कि पवन के सर से खून भी निकल रहा था।

परिजन बोले पूरा यकीन हत्या हुई है

परिजनों ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनके बेटे की हत्या हुई है। आरोप है कि जब वह पुलिस को तहरीर देने पहुंचे तो टालमटोल की गई। मृतक के चाचा दीपक रौतेला, भाई पंकज रौतेला ने बताया कि देर शाम भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आज शुक्रवार सुबह भी तहरीर नही ली गई।

जमकर हुआ हंगामा

जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जिसके कई घंटे बाद पुलिस द्वारा तहरीर ले ली गई। परिजनों का कहना है कि मृतक युवक पवन काफी मिलनसार था। वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसके सर में भी चोट है। जिससे साबित होता है कि उसकी हत्या की गई है।

तो लड़की ने खुद फोन कर बुलवाया था

मृतक के पिता गोविंद सिंह रौतेला ने इस मामले में तहरीर दी है। वहीं, मृतक की बहन का कहना है कि उनके भाई को लड़की ने फोन कर बुलाया था। कुछ देर बाद लड़की ने ही फोन कर जहर खाने की जानकारी दी। पवन के फोन में सिम भी नही मिला था। जिस कारण पूरा घटनाक्रम सुनियोजित हत्या की ओर इशारा कर रहा है। इधर भवाली कोतवाल उमेश मलिक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एसएसआइ प्रकाश मेहरा द्वारा मामले की जांच की जायेगी।

अल्मोड़ाः 252 लोगों से वसूला 01.10 लाख जुर्माना

https://creativenewsexpress.com/contributed-to-the-party-in-any-situation-thank-you/
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments