HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 62 साल के बुजुर्ग ने पेड़ पर फांसी लगा दे...

अल्मोड़ा : 62 साल के बुजुर्ग ने पेड़ पर फांसी लगा दे दी जान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। स्यूनराकोट में एक 62 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगा जान दे दी। उनका शव घर के करीबी जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला है। आत्महत्या के कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हवालबाग ब्लॉक के ग्राम स्यूनराकोट निवासी दरबान सिंह पुत्र अमर सिंह (उम्र 62 वर्ष) का शव गांव से सटे जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर सोमेश्वर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को कब्जे में लिया। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है।

इधर थानाध्यक्ष विजय नेगी के अनुसार फिलहाल यह पता नहीं चल पया है कि इस व्यक्ति ने आत्महत्या क्यों की। मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि मृतक दरबान सिंह के परिवार में 02 बेटे तथा 01 बेटी हैं। उनका एक बेटा दिल्ली में कार्यरत है। वहीं दूसरा बेटा गांव में रहकर ही दुकान चलाता है।

प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग बेटी ने की पिता की हत्या, हरिद्वार में गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments