HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः खाद्य पदार्थों की दुकानों की औचक चेकिंग, तीन नमूने भरे

बागेश्वरः खाद्य पदार्थों की दुकानों की औचक चेकिंग, तीन नमूने भरे

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिलाधिकारी अनुराधा पाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों की चेकिंग की और खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के नियमों के पालन की स्थिति परखी। इसमें तीन खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd

अभिहित अधिकारी प्रकाश चन्द्र फुलारा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर तीन नमूने (चना दाल, सोया ड्रिंग तथा राईस बान आयल) संग्रहित कर जांच के लिए राजकीय खाद्य एवं औषधि जांच प्रयोगशाला रुद्रपुर को भेजे गए, जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। बताया कि पूर्व में भी नमूने संग्रहित किए गए थे, जिनमें 06 नमूने (तीन नमूने मावा में, एक नमूना गाय के दूध,एक नमूना गुड़ तथा एक नमूना चिली पाउडर) राज्य खाद्य एवं औषधि जांच प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में अधोमानक पाये गये हैं, जिन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत अग्रेत्तर कार्रवाई प्रचलित कर दी गयी है। निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार व जीवन धौनी सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments