ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः नगर की सफाई व्यवस्था ठीक रखने के लिए नगर पालिका लगातार पहल कर रही है। इस बेड़े में एक और वाहन जुड़ गया है। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
खेतवाल ने कहा कि नगर से प्रतिदिन पांच टन से अधिक कूड़ा एकत्र होता है। उसे डंपिंग जोन तक पहुंचाने में पालिका को परेशानी हो रही थी। इसके लिए गत दिनों नया वाहन खरीदा गया। वाहन के आने से नगर के कूड़े को डंपिंग जोन तक कम समय में पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर सभासद प्रेम हरड़िया, विनोद पाठक आदि मौजूद थे
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)


