HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : तो अब जल्द शुरू होगा बहुप्रतीक्षित गर-गूठ सड़क का निर्माण...

अल्मोड़ा : तो अब जल्द शुरू होगा बहुप्रतीक्षित गर-गूठ सड़क का निर्माण !

📌 शासन को गया है 320 लाख का रिवाइज्ड एस्टीमेट

✒️ संघर्ष समिति की बैठक में लिए गए कई फैसले

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। बहुप्रतीक्षित गर-गूठ सड़क का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार 320 लाख का रिवाइज्ड एस्टीमेट शासन को गया है। 03-04 माह में स्वीकृति की उम्मीद है। वहीं, बेतालेश्वर मंदिर के पास क्षतिग्रस्त स्कबर के सुधारीकरण के लिए 1.20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि आज सड़क निर्माण से जुड़ी संघर्ष समिति की तीसरी बैठक हुई। जिसमें समिति पदाधिकारीयों सहित मेडिकल कॉलेज से गर-गूठ, पहल, सनार, पौधार, तलाडबाड़ी, खत्याड़ी, बेस आदि 10 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली प्रस्तावित सड़क से जुड़ने वाले सभी गांवों के लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय किरौला व प्रो. एसडी शर्मा ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से दूरभाष से बात कर विभाग द्वारा अब तक की करवाई की जानकारी ली। जिसमे अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड द्वारा बताया गया है कि इस मोटर मार्ग में डामर, सोलिंग के लिए 320 लाख का रिवाइज्ड एस्टीमेट शासन में चला गया हैा जिसको विभाग द्वारा अवमुक्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि बहुत सम्भव है कि 2-3 माह में शासन से धनराशि मुक्त हो जाए। बताया कि नवनियुक्त जिलाधिकारी ने संघर्ष समिति से मामले की पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभाग से मामले की जानकारी ली। साथ ही कहा कि जिलाधिकारी कार्यालय के नाक के नीचे स्थित इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण में इतनी देरी क्यों हुई, इसका तत्काल निर्माण होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त संघर्ष समिति ने मांग करी कि आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील इस मोटर मार्ग का सुधारीकरण भी किया जाये। वहीं, संघर्ष समिति के दवाब से बतालेश्वर मंदिर के पास क्षतिग्रस्त स्कबर के सुधारीकरण के लिए विभाग द्वारा 1 लाख 20 हजार रुपये जारी किए गए हैं।

जल्द ही संघर्ष समिति व ग्रामीण जिलाधिकारी से मोटर मार्ग के शीघ्र निर्माण के लिए मुलाकात करेगी। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय किरौला, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, प्रचार सचिव पान सिंह बिष्ट, हरीश राम, डॉ. एसडी शर्मा, शीला देवी, पूरन सिंह बिष्ट, योगेश कनवाल, प्रकाश राम, हरीश बिष्ट, मयंक पंत, राहुल कनवाल, बसंती देवी, चंद्रा बिष्ट, भवानी आर्या, मोहिनी देवी, चंपा देवी, प्रकाश बिष्ट, अमित बिष्ट, हरीश लाल, किशन लाल, गणेश राम, प्रकाश आर्या, कमलेश जोशी, भास्कर जोशी, विजय जोशी, जगदीश जोशी, गीता थापा, सीता भट्ट आदि मौजूद रहे।

किच्छा ब्रेकिंग : 30 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments