HomeCrimeदूसरी शादी करना चाहता था पति, पत्नी नहीं मानी तो उतार दिया...

दूसरी शादी करना चाहता था पति, पत्नी नहीं मानी तो उतार दिया मौत के घाट

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार समाचार | बुधवार की रात पथरी क्षेत्र के ऐथल गांव में पत्नी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। एसएसपी अजय सिंह के अल्टीमेटम पर फरार हुए पति को पुलिस ने बुक्कनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर झगड़ा होने पर उसने मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।

पत्नी बानो की हत्या कर फरार हो गया था आरोपित

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

आरोपित को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पथरी क्षेत्र के गांव ऐथल बुजुर्ग में राजमिस्त्री जहीर बुधवार की रात अपनी पत्नी बानो की हत्या कर फरार हो गया था। दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। बानो के भाई अजीम की तहरीर पर पुलिस ने जहीर व उसके भाई गुलशेर और गुलजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का दिया था अल्टीमेटम

एसएसपी अजय सिंह ने शुक्रवार को पथरी क्षेत्र पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया था। इंस्पेक्टर रमेश तनवार के नेतृत्व में पथरी थाने की एसएसपी के अल्टीमेटम पर खरी उतरी और आरोपित जहीर को बुक्कनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

वह दूसरी शादी करना चाहता था

पूछताछ में उसने बताया कि वह दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नी मानने को तैयार नहीं थी। इसीलिए कई बार झगड़ा हो चुका था। घटना वाले दिन उसने पहले फूंकनी से पत्नी पर हमला किया और गुस्सा बढ़ने पर पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी।

नामजद बाकी आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है

सीओ लक्सर मनोज ठाकुर ने बताया कि मुकदमे में नामजद बाकी आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर पथरी रमेश तनवार, एसएसआई लोकपाल परमार, कांस्टेबल मुकेश चौहान शामिल रहे।

जिलाधिकारी वंदना ने लिया हल्द्वानी शहर का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments