AlmoraUttarakhand

अल्मोड़ाः अपर उप निरीक्षक ने खून देकर गर्भवती महिला की बचाई जान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः यहां पुलिस के एक एएसआई ने गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए अस्पताल पहुंचकर खून दिया और मानवता का फर्ज निभाया।

बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा के आईसीयू में भर्ती एक गर्भवती महिला को ओ-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की जरुरत पड़ गई, मगर तत्काल यह ग्रुप उपलब्ध नहीं हो पाया, तो महिला के परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा को सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। इस सूचना पर जनपद मुख्यालय में तैनात उक्त ब्लड ग्रुप वाले पुलिस कर्मियों की जानकारी जुटाई गई।

इसके बाद पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात अपर उप निरीक्षक नवीन चंद्र पाठक का यही ग्रुप होना पता चला। तो श्री पाठक से संपर्क किया गया और उन्होंने तत्काल अस्पताल पहुंचकर मरीज की जान बचाने के लिए रक्तदान करते हुए मानवता का फर्ज निभाया। इस पर गर्भवती महिला के पति गणेश नयाल ने इसके लिए अपर उप निरीक्षक नवीन चंद्र पाठक का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती