HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः हर विधानसभा में चलेगा ‘बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो’ अभियान

बागेश्वरः हर विधानसभा में चलेगा ‘बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो’ अभियान

ADVERTISEMENTS

संवाद कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुल्लर व सह प्रभारी अरव्या ने कही ये बात

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व सह प्रभारी अरव्या चौहान का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां आयोजित संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश स्तर पर हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके माध्मय से हर बूथ पर 20 यूथ जोड़े जाएंगे। जल्द ही प्रदेश में युवाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

शुक्रवार को दोनों नेताओं ने कपकोट मार्ग स्थित एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश तथा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। भुल्लर ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिस तरह बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई लगातार बढ़ रही है यह सब सरकार की विफलता को दर्शा रहा है। युकां जल्द सड़क से लेकर संसद तक सरकार को घेरने का काम करेगी। सह प्रभारी चौहान ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा व निकाय चुनाव में लोग भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव के लिए कमर कसनी होगी। कार्यक्रम का संचालन कवि जोशी व कमलेश गड़िया ने किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, गोपा धपोला जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, रणजीत दास,लक्ष्मी धर्मसत्तू, प्रकाश वाछमी, रिजवान खान, खालिद हुसैन, कृष्ण बिष्ट, दर्शन जोशी, संजय जोशी, दान सिंह टंगड़िया, संजय कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments