अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने व्यक्त किया गहरा शोक
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी की माता पार्वती तिवारी का करीब 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह कई दिनों से अस्वस्थ थीं और उन्होंने अपने बड़े पुत्र प्रकाश तिवारी के खटीमा स्थित आवास पर आज करीब 03 बजकर 05 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा कल शनिवार सुबह लगभग 8 बजे खटीमा स्थित आवास से वनबसा मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
विधायक मनोज तिवारी की माता के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एड. केवल सती, आनंद सिंह बगड्वाल, दिनेश पिल्खवाल, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, दीवान सतवाल, सुनील कर्नाटक, दिनेश रावत, लता तिवारी, रजनी टम्टा, प्रीति बिष्ट, दीप डांगी, कार्तिक शाह, सहजाद कश्मीरी, देव राम आर्या, मनोज वर्मा, मदन डांगी, वैभव पांडे, धीरज गैलाकोटी, पूरन रौतेला आदि कई कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।