HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 20 जोनों में बांटा शहर, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा महाअभियान

हल्द्वानी : 20 जोनों में बांटा शहर, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा महाअभियान

हल्द्वानी समाचार | अतिक्रमण के जद में दम घोट रहे हल्द्वानी शहर में आने वाले दिनों में नगर निगम और प्रशासन की बड़ी कार्यवाही देखने को मिलेगी, शहर में हुए भारी अतिक्रमण पर नगर निगम ने लिस्ट सार्वजनिक कर मार्गों के किनारे फुटपाथ -नाला – नहर आदि पर अतिक्रमण की जोनवार सूची तैयार कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के द्वारा पत्रों के माध्यम से अवगत कराया गया कि नगर निगम क्षेत्र हल्द्वानी को अतिक्रमण से मुक्त कराने के संबंध में नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के संपूर्ण क्षेत्र के सार्वजनिक मार्गों के किनारे फुटपाथ नाला नहर आदि को हटाया जाना है। इस बड़ी कार्यवाही को आगामी 2 जून से अंजाम दिया जायेगा।

इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त को इस आदेशित किया है कि समय-समय पर तिथि निर्धारित करते हुए पत्र जारी कराने मुनादी कराने टीम गठित कर अनुपालन करने और नगर निगम की भूमि मकानों नजूल भूमि पर अतिक्रमण की सूचना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इस कार्यवाही के लिए नगर निगम क्षेत्र को 20 जोनों में बांटा गया है अतिक्रमण की श्रेणी टीन शेड निर्माण, निर्माण साइन बोर्ड, ईटा, रेता बजरी -सरिया आदि का भंडारण -वाहनों की अवैध स्थाई पार्किंग-कबाड़ समान का भंडारण -सड़क की सीमा से व्यावासिक भवन के आगे पक्का निर्माण नाली फुटपाथ पर कब्जा न करने के संबंध में एक लिस्ट जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments