HomeAccidentUttarakhand : बिगड़ा मौसम… होटल के उपर पेड़ गिरने से महिला की...

Uttarakhand : बिगड़ा मौसम… होटल के उपर पेड़ गिरने से महिला की मौत

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand Weather | उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, गुरुवार देर शाम राज्य के कई जिलों में मौसम के एकाएक बदलने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

गुरुवार देर शम उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कस्बे के पास तेज आंधी बारिश के चलते एक विशालकाय चीड़ का पेड़ होटल पर गिर गया, जिसकी चपेट में एक महिला आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, होटल के किचन में ही सास-बहू बैठे थे। बाहर तेज आंधी बारिश चल रही थी कि तभी एक चीड़ का पेड़ होटल में जा घुसा। इस हादसे में होटल संचालक प्यार सिंह चौहान की पत्नी एलमदेई की मौत हो गई। वहीं घायल होटल संचालक की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जबकि अन्य लोग बाल-बाल बचे। दूसरी तरफ पेड़ गिरने से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। जिसे एसडीआरएफ की टीम द्वारा सुचारू किया गया। मार्ग बंद होने के दौरान चारधाम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर बड़कोट से SI निरंजन बड़थ्वाल के नेतृत्व में SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। SDRF रेस्क्यू टीम ने एक महिला को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया व दूसरी महिला के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द कर दिया।

अल्मोड़ाः हाईस्कूल में मोनिका बिष्ट ने किया विद्यालय टॉप

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments