AlmoraBageshwarUttarakhand

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 30 जून तक कार्यक्रम तैयार


अल्मोड़ा व बागेश्वर के जिला कार्यसमितियों की बैठक में व्यापक चर्चा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वरः अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए भाजपा ने कमर कसना शुरू कर दिया है। आज अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में भाजपा के जिला कार्यसमितियों की महत्वपूर्ण बैठक में ऐसी ही चर्चा हुई। 30 जून तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बैठक में इन कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हर कार्यक्रम का सफल बनाने का आह्वान किया और इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।

अल्मोड़ाः भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय पातालदेवी में हुई। जिसमें पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की और बताया कि बूथ समितियों का गठन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख का कार्य 28 मई तक हर हाल में पूरा करने के लिए कहा। जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने 30 मई से 30 जून तक के कार्यक्रमों पर चर्चा की और कहा कि आज विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यप्रणाली से भारत का विशिष्ट स्थान बन गया है, जो गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में फिर से केंद्र में सरकार बनाने के लिये सभी को मिल जुलकर काम करना होगा।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट व ललिल मोहन दोसाद ने संयुक्त रुप से किया। बैठक में महासंपर्क अभियान की सफलता के लिए जिम्मेदारी साैंपी गयी। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य/हरियाणा की प्रभारी नंदा डगला, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष रवि रौतेला, लता बोरा, सुभाष पाण्डेय, राजीव गुरुरानी, पूर्व प्रदेश मंत्री गंगा बिष्ट, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी किरण पंत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सदस्य अजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, आनन्द डंगवाल आदि कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

बागेश्वरः भाजपा के जिला प्रभारी विनोद वल्दिया ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक चार जिलों में वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर यह कार्यक्रम होंगे। रैली और सम्मेलन भी आयोजित होंगे। बुधवार को भाजपा कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। जिला प्रभारी वल्दिया ने कहा कि भाजपा के सभी मोर्चा एक्टिव होंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर जनता के बीच जाना है। युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभाविंत लोगों को सम्मान देना है। भाजपा केंद्र और राज्य सरकार विकास की पक्षधर है। विकास धरातल पर उतरा गया है। जिसे आगे बढ़ाने के लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। जनता को विश्वास है। उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने नौ वर्ष का प्रपत्र तैयार किया है। जिसे लोगों को वितरित किया जाना है। इसके अलावा काबीना मंत्री स्व. चंदन राम दास के विकास कार्यों की बात भी लोगों से करनी है। उनके विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, संजय परिहार, घनश्याम जोशी, गोविंद दानू, हेमा बिष्ट, पुष्पा देवी, खड़क टंगड़िया, जीवंती कांडपाल, प्रकाश साह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती