HomeBreaking NewsBank of Baroda के ATM में सेंधमारी की कोशिश, CCTV में कैद...

Bank of Baroda के ATM में सेंधमारी की कोशिश, CCTV में कैद हुआ चोर

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां एक अज्ञात शख्स द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के एटीएम (ATM) में घुसकर मशीन को तोड़ने का प्रयास किया गया। हालांकि चोर एटीएम के लॉकर को तोड़ नहीं पाया। घटना की तस्वीर सीसीटवी में कैद हो चुकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां रेलवे स्टेशन काठगोदाम के पास बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) का एटीएम है। आम तौर पर यहां काफी भीड़ रहती है, लेकिन रात को इलाका कुछ सुनसान हो जाता है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

काठगोदाम पुलिस के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा प्रबंधक भावना जोशी (Branch Manager Bhavna Joshi) की ओर से तहरीर दी गई है। जिसमें बताया गया है कि ब्रांच का एटीएम रेलवे स्टेशन के सामने लगा है।

गत दिवस मंगलवार तड़के करीब 03 बजे एक अज्ञात युवक एटीएम में घुस आया। जो कि कुछ देर तक एटीएम के भीतर ही रहा। कुछ वक्त बाद वह वहां से चला गया। सुबह सुरक्षागार्ड ने पाया कि एटीएम मशीन से छेड़छाड़ हुई है।

ब्रांच मैनेजर ने बताया कि सीसीटीवी जांच में एक युवक एटीएम मशीन को खोलने का प्रयास करते दिखाई दे रहा है। संतोष की बात यह रही है कि वह मशीन का लॉकर नहीं खोल पाया। इधर एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

रामनगर की सिंचाई नहर में मिला नवजात का शव

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments