कांडा/बागेश्वर। यहां एक पीआरडी जवान की 22 वर्षीय बेटी ने अपने ही घर में फांसी लगा जान दे दी। जिला मुख्यालय में आज शव का पोेस्टमार्टम किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि बांसतोली निवासी पीआरडी जवान बसंत राम की बेटी नीमा ने घर में फांसी लगा जान दे दी। परिजनों द्वारा कांडा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा भरकार शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है।