HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

अल्मोड़ाः कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

ADVERTISEMENTS

कांग्रेस की मजबूती के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगीः दिनेश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश नेगी का आज अल्मोड़ा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सेवादल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

श्री नेगी ने कहा कि प्रदेश संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। सेवादल कांग्रेस की मजबूती के लिए हरसंभव प्रयास करेगी और शीघ्र ही सभी ब्लॉकों का भ्रमण कर नए लोगों को कांग्रेस सेवादल से जोड़ा जाएगा। इससे पहले उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया और उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से कांग्रेस पहले से ज्यादा मजबूत बनकर उभरेगी।

यहां चौघानपाटा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड्वाल, प्रताप सिंह सत्याल, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी, पूरन रौतेला, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, मनोज सनवाल, जिला महामंत्री त्रिलोचन जोशी, दीवान सतवाल, गीता मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, लक्ष्मण ऐठानी, किशन लाल, गोपाल चौहान, नगर उपाध्यक्ष महेश आर्या, शोभा जोशी, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, संजय दुर्गापाल, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments