HomeBreaking Newsजवाहर नवोदय (JNV) में नए प्राचार्य पीसी उपाध्याय ने ग्रहण किया पदभार

जवाहर नवोदय (JNV) में नए प्राचार्य पीसी उपाध्याय ने ग्रहण किया पदभार

ADVERTISEMENTS

📌 प्राचार्य राज सिंह का हिमाचल तबादला, भावभीनी विदाई

✒️ नए प्राचार्य का गर्मजोशी से स्वागत

सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

New Principal PC Upadhyay took charge in Jawahar Navodaya : जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी, गंगरकोट (नैनीताल) के प्राचार्य राज सिंह का तबादला ऊना (हिमाचल प्रदेश) के लिए हो गया है। वहीं, पूर्व में मोघा (पंजाब) में कार्यरत पूरन चंद्र उपाध्याय ने नव पदभार ग्रहण कर लिया है। विद्यालय में आज जहां पूर्व प्राचार्य को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नव आगंतुक प्राचार्य पूरन चंद्र उपाध्याय का हार्दिक स्वागत किया गया।

विद्यालय में हुए समारोह में वक्ताओं ने कहा कि प्राचार्य राज सिंह का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने संपूर्ण सेवाकाल में आवासीय विद्यालय के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाया। साथ ही हमेशा स्टॉफ व विद्यार्थी हित में कार्य किए। इस अवसर पर प्राचार्य राज सिंह ने नव आगंतुक प्राचार्य पूरन चंद्र उपाध्याय का स्वागत करते हुए उन्हें कार्यभार सौंपा।

जानिए कौन हैं नव प्राचार्य पूरन चंद्र उपाध्याय

जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में आज नव पदभार ग्रहण करने वाले प्राचार्य पूरन चंद्र उपाध्याय का उल्लेखनीय सेवाकाल रहा है। इससे पूर्व वह मोगा (पंजाब) में अपनी सेवा दे चुके हैं। श्री उपाध्याय मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के निवासी हैं। उनकी शिक्षा-दिक्षा पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा में हुई है। उनकी प्राथमिकताओं में आवासीय विद्यालय में पानी की समस्या का समाधान और विद्यालय का शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन स्थापित करना रहेगा।

जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी, गंगरकोट (नैनीताल) में हुए स्वागत कार्यक्रम में आज पूर्व प्राचार्य राज सिंह, सुमित कुमार, केसर अली, रमेश चंद्र जोशी, एनबी तिवारी, भगवती उपाध्याय, विजय, मनीष बिष्ट, संजय बिष्ट, शुभम, यशवंत जीना व आकाश बाबू मौजूद रहे।

Click To View – नए डीएम विनीत तोमर ने ग्रहण किया पदभार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments