HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी

अल्मोड़ाः पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी

देश के विकास के लिए किए गए कार्यों को किया याद

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः आज जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस उपलक्ष्य में एक गोष्ठी आयोजित कर स्व. राजीव गांधी के अभूतपूर्व कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस नेता महेश चन्द्र आर्या ने कहा कि स्व. राजीव गांधी की शहादत को याद करते हुए उनके क्रियाकलापों का उल्लेख किया जबकि त्रिलोचन जोशी ने कहा कि भारत में कंप्यूटर युग की नींव स्व. राजीव गांधी ने रखी। नवनियुक्त सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी ने स्व. गांधी को याद करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। वरिष्ठ कांग्रेसी प्रताप सिंह सत्याल ने स्व. गांधी ने ही 18 वर्ष की आयु के युवाओं को लोकतंत्र के महापर्व में जुड़ने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गीता मेहरा ने किया।

कार्यक्रम में अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड्वाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, मनोज सनवाल, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय, अंबी राम, निजाम कुरेशी, किशन लाल, अमन अंसारी, जगदीश पांडे, शरद शाह, दीपा शाह, जया जोशी, निर्मला कांडपाल, विपुल कार्की, रमेश नेगी, अमित बिष्ट, नितिन रावत, बाल विक्रम सिंह रावत, सरस्वती रोडिया आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments