HomeUttarakhandBageshwarदुःखदः आजाद हिंद फौज के सिपाही राम सिंह चौहान नहीं रहे

दुःखदः आजाद हिंद फौज के सिपाही राम सिंह चौहान नहीं रहे

पैतृक गांव के श्मशानघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि
मुख्यमंत्री धामी समेत तमाम लोगों ने जताया शोक

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले के एकमात्र जीवित आजाद हिंद फौज के सिपाही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह चौहान का आज तड़के निधन हो गया है। वह 101 साल की उम्र के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इलाज के लिए स्वाधीनता सेनानी को जिला अस्पताल में भर्ती किया था। गत शुक्रवार सुबह ही परिजन उन्हें अस्पताल से घर ले आये थे। जहां आज तड़के करीब तीन बजे उनका निधन हो गया। जिनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव स्थित पैतृक श्मशान घाट में कर दी गई है।

गरुड़ ब्लाक के पासदेव वज्यूला निवासी स्वाधीनता सेनानी राम सिंह चौहान की तबियत कुछ दिनों पहले अचानक खराब हुई। उपचार के लिए परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आ गए थे। उन्हें बुखार के साथ ही कफ की शिकायत थी। उनके पुत्र गिरीश चौहान ने बताया कि वह भोजन नहीं कर पा रहे थे। जिला अस्पताल के चिकित्सक सेनानी की निगरानी कर रहे थे, उनके स्वास्थ्य में हल्का सुधार भी देखा गया, जिससे उनके स्वस्थ होने की उम्मीद थी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह चौहान के परिजन अस्पताल में उनकी देखरेख कर रहे थे और गत शुक्रवार को परिजन उन्हें घर ले आये, लेकिन शनिवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वतंत्रता सग्राम सेनानी स्व. राम सिंह चौहान का उनके पैतृक मोनियाखोल श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गयी। उनके पुत्र गिरीश चौहान ने उन्हें मुखाग्नि दी। पुलिस की आधा दर्जन टुकड़ी में शस्त्र उल्टा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रशासन की ओर से एसडीएम आरके पांडे, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कण्डारी, तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने पुष्पचक्र अर्पित किए जबकि पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, सहित रणजीत डसीला, गोपकल दत्त भट्ट, भुवन पाठक गिरीश कोरंगा सुनील दोसाद, रणजीत दास, कैलाश पन्त, दीपक पाठक, थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला, राजेश भट्ट, ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह, कैलाश परिहार, हेम पन्त सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण व जनप्रतिनिधि अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह चौहान के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भगत सिंह कोश्यारी,जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक ललित फर्सवान, उम्मेद सिंह मंजिला, बलवन्त भौर्याल, शेर सिंह गड़िया,हरीश ऐठानी, भाजपा अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवान,शिव सिंह बिष्ट, कांग्रेस भगवत सिंह डसीला, राजेंद्र टंगड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, घनश्याम जोशी, प्रमुख हेमा बिष्ट, गीता रावल, बार अध्यक्ष हरीश जोशी, गिरीश कोरंगा, भरत फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश परिहार, जितेंद्र मेहता, बबलू नेगी, देवेंद्र गोस्वामी, हेम पन्त आदि ने गहरा दुख जताया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments