HomeAccidentAlmora : पूजन कार्यक्रम में दिल्ली से गांव आई बालिका की डूबने...

Almora : पूजन कार्यक्रम में दिल्ली से गांव आई बालिका की डूबने से मौत

ADVERTISEMENTS

Almora News/दिल्ली से अपने गांव पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आई एक 12 साल की बच्ची की गधेरे में डूबने से मौत हो गई है। वहीं, उसके साथ डूबी बालिका की चचेरी बहन का रेस्क्यू कर लिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीखेत तहसील के ग्राम ऊणी में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूजा कार्यक्रम शामिल होने एक बच्ची गांव आई थी। यह 12 वर्षीय बच्ची कुजगड़ गधेरे में अपनी चचेरी बहन के साथ गई थी। अचानक दोनों बहने नदी में डूबने लगी। स्थानीय लोगों ने उसकी चचेरी बहन को डूबने से बचा लिया, लेकिन बच्ची की जान नहीं बच पाई।

सूचना के बाद शुक्रवार को बच्ची के माता-पिता भी दिल्ली से गांव पहुंच गए। राजस्व पुलिस ने रानीखेत राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विस्तार से जानिए क्या था यह अत्यंत दु:खद घटनाक्रम

बताया जा रहा है कि यह ह्रदयविदारक घटना ताड़ीखेत ब्लॉक के ग्राम ऊणी में हुई है। गांव के मूल निवासी सोबन सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट और उनके भाई कमल सिंह का परिवार दिल्ली में रहता है। 3-4 दिन पूर्व कमल सिंह का परिवार पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लेने पैतृक गांव ऊणी आया था।

चाची मोहनी देवी के साथ महेंद्र सिंह की 12 वर्षीय बेटी माहिरा बिष्ट भी गांव आई थी। गुरुवार को माहिरा अपनी चाची मोहनी देवी के साथ कपड़े धोने के लिए गांव के पास कुजगड़ गधेरे पर गई थी। माहिरा की चचेरी बहन भाविका भी साथ थी।

उसकी चाची गांव की कुछ महिलाओं के साथ कपड़े धोने में व्यस्त हो गई। इस बीच माहिरा और भाविका गधेरे के किनारे नहाने लगे। नहाते-नहाते दोनों बच्चियां गहरे स्थान में जा पहुंची और डूबने लगी।

इस बीच कई महिलाएं मदद को आईं। चाची मोहनी देवी और मौके पर मौजूद महिलाओं ने नदी में कूदकर दोनों बच्चियों को नदी से बाहर निकाला। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से दोनों को राजकीय चिकित्सालय रानीखेत पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने माहिरा को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, भाविका की हालत खतरे से बाहर है। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह दिल्ली से मृतक बच्ची के माता-पिता भी रानीखेत पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Click To Read – बाइक समेत नहर में गिरा, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments