HomeUttarakhandAlmoraAlmora : संयुक्त टीम ने यहां गिराया बना अवैध ढाबा, फिर गरजेगी...

Almora : संयुक्त टीम ने यहां गिराया बना अवैध ढाबा, फिर गरजेगी जेसीबी

ADVERTISEMENTS

✒️ चेतावनी : तमाम अवैध अतिक्रमण होंगे ध्वस्त

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वन विभाग व एनएच की टीम ने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। खास तौर पर आरक्षित वन क्षेत्र में पैनी नजर रखी जा रही है। टीम ने आज शुक्रवार को यहां बज्योली में बने अस्थाई अवैध ढाबा ढहा दिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि आज वन विभाग और एनएच की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। जिसके तहत अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाइवे में पेटशाल के पास बज्योली में बने अस्थाई ढाबे को ध्वस्त कर दिया गया।

इधर वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्य ने बताया कि अल्मोडा-पिथौरागढ़ एनएच में पेटशाल बज्योली के समीप सड़क किनारे दिवान राम पुत्र बसंत राम ने आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण कर अस्थायी ढाबा का निर्माण किया था।

उन्होंने बताया कि विभाग ने आरक्षित वन क्षेत्रों पर अवैध अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करते हुए ढाबे को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। आगे भी कार्रवाई होंगी।

अतिक्रमण को ध्वस्त करने वाली टीम में टीम में वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया, दिनेश रावत, कुंदन बगड़वाल, आशीष, हिम्मत सिंह बोरा, कंचन कुमार, एनएच से अवर सहायक अभियंता संदीप कुमार आदि शामिल रहे।

डॉक्टरों ने बचाई मोहित की जान, विधायक ने किया सममानित

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments