HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः जयंती पर याद किए गए पंडित हरगोविंद पंत

अल्मोड़ाः जयंती पर याद किए गए पंडित हरगोविंद पंत

ADVERTISEMENTS

जिला अस्पताल में मनाया स्वतंत्रता संग्रानी का जन्मदिन

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हरगोविंद पंत को आज उनकी जयंती पर याद किया गया। विधायक व पालिकाध्यक्ष समेत कई लोग प्रातः जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां स्व. पंत की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हरगोविंद पंत के नाम पर रखा गया है।

इस मौके पर उनके व्यक्तित्व व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि 19 मई 1885 को जन्मे स्व. हरगोविंद पंत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा की। कहा गया कि उन्होंने वर्ष 1921 में स्व. बद्री दत्त पाण्डेय के साथ कुली बेगार आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की और कुली बेगार के रजिस्टर उतरायणी के दिन बागेश्वर की सरयू नदी में बहा दिए गए। वक्तओं ने कहा कि स्व. हरगोविंद पंत संविधान सभा के सदस्य रहे। वर्ष 1951 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य व उत्तर प्रदेश विधानसभा के उप सभापति रहे।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. हरगोविंद पंत जनमानस में इतने लोकप्रिय थे कि उन्हें जनता ने
जननायक की उपाधि दी। कार्यक्रम में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, रोबिन भंडारी, परितोष जोशी, पूरन रौतेला, डॉ. मनोज जोशी, महिपाल राजपूत, अशोक पांडे, मनोज जोशी, डॉ. पीके सिन्हा, डा. अरविंद पांगती, डा. पीके मेहता, जीवन मखपाल, सुखदेव बनौला, बसंत पांडे, कुंदन बिष्ट एवं चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments