HomeUttarakhandAlmora76 हजार रुपये की स्मैक के साथ रात पकड़ा अल्मोड़ा का युवक

76 हजार रुपये की स्मैक के साथ रात पकड़ा अल्मोड़ा का युवक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः यहां पुलिस ने एक 22 युवक को 76 हजार रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। रात्रि चेकिंग के दौरान युवक कर्बला तिराहे के समीप पुलिस गिरफ्त में आ गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस, एएनटीएफ व एसओजी की संयुक्त टीम गत रात्रि चेकिंग के दौरान कर्बला तिराहा अल्मोड़ा पर 22 वर्षीय युवक राहुल सिंह बिष्ट पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट, निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा के कब्जे से 7.64 ग्राम स्मैक बरामद की। बरामद स्मैक की कीमत 76,400 रुपये बताई गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम धारानौला चौकी प्रभारी दिनेश सिंह परिहार, कांस्टेबल विरेंद्र सिंह, राकेश भट्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments