HomeBreaking Newsदुकानदार का साइड बिजनेस ! झाड़ियों में छुपा बेच रहा था शराब...

दुकानदार का साइड बिजनेस ! झाड़ियों में छुपा बेच रहा था शराब के अध्धे-पव्वे

📌 06 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

बेतालघाट। शार्टकट में पैसा कमाने की चाहत कुछ लोगों को गलत रास्ते की ओर ले चलती है। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में लिप्त लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। बेतालघाट पुलिस ने एक दुकानदार को 06 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने झाड़ियों में शराब की खेप छुपाई थी। जिसे वह पियक्कड़ों को बेचा करता था।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने शराब की अवैध तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल के नेतृत्व में थाना बेतालघाट पुलिस बल द्वारा कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार गत दिवस बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत सायंकालीन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एसआई गौरव जोशी को मुखबिर खास ने एक सूचना दी। उन्हें पता चला कि बाबा स्टोन क्रेशर के पास की दुकान वाला उमेश चंद्र बाहर अवैध शराब बेचता है। मालूम चला कि उसने अंग्रेजी शराब लाकर अपने घर थौरना के पीछे झाड़ियों में छिपायी हैं।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी स्थानीय लोगों को शराब के अद्धे व बोतल बेच रहा है। जिस पर एसआई गौरव जोशी द्वारा एक्शन लिया गया। अधीनस्थ पुलिस बल के उक्त स्थान पर जाकर सघन चेकिंग की गई।

इस दौरान बेतालघाट पुलिस को उमेश चंद्र के कब्जे से 06 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। जिसमें क्रमशः McDowell’s मार्का 03 पेटी में 12 बोतल व 48 अद्धे। ROYAL STAGE मार्का 02 पेटी में 12 बोतल व 24 अद्धे। BLENDERS PRIDE मार्का 01 पेटी में 24 अद्धे अंग्रेजी शराब थी।

पुलिस ने उसे शराब की अवैध तस्करी करते हुए पाया। जिस पर तस्कर उमेश चंद्र पुत्र शीशपाल निवासी थौरना अमेल, थाना बेतालघाट को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध थाना बेतालघाट में आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल दीपक सिंह, महिला कांस्टेबल चेतना शामिल रहे।

बागेश्वर के युवक ने हल्द्वानी में दे दी जान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments