HomeAccidentउत्तराखंड (हादसा) : केदारनाथ दर्शन कर लौट रही तीर्थयात्रियों की बस पलटी

उत्तराखंड (हादसा) : केदारनाथ दर्शन कर लौट रही तीर्थयात्रियों की बस पलटी

टिहरी | उत्तराखंड के टिहरी जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां केदारनाथ दर्शन करके वापस आ रही तीर्थयात्रियों की बस कोड़ियाला मार्ग पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 28 लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, आज शनिवार को केदारनाथ दर्शन करके वापस आ रही तीर्थयात्रियों की बस कोड़ियाला मार्ग पर पलट गई है, हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू कर यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।

बस संख्या UP17AT7489 सोनप्रयाग से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी, बस में 28 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि, सभी यात्रियों को सामान्य चोटे आई है। SDRF टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सभी को 108 व अन्य वाहनों से एम्स अस्पताल भिजवाया दिया गया। बस में सवार सभी यात्री अहमदाबाद, गुजरात के निवासी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments