CNE DESK | उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आज गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप पिथौरागढ़ से 32 किमी उत्तर में सुबह करीब सवा छह बजे आया। भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप की जमीन में गहराई 5 किलोमीटर बताई गई है।