HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : प्रदेश में अन्न महोत्सव 13 मई से, कृषि मंत्री ने...

देहरादून : प्रदेश में अन्न महोत्सव 13 मई से, कृषि मंत्री ने जारी की अपील

देहरादून/ उत्तराखंड में अन्न महोत्सव 2023 का आयोजन 13 मई से 16 मई तक होगा। गत दिवस कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अन्न कृषक रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अपने संदेश में लोगों से इस आयोजन में भागीदारी करने की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गत दिवस कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मिलेट्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मिलेट्स को लेकर उत्तराखंड को स्वावलंबी बनाना चाहती है। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अवधारणा से वर्ष 2023 को मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है जो भारत के लिए सम्मान की बात है। हमारा पूरा प्रयास है कि उत्तराखंड में मडवा, कोदा और अन्य मोटे अनाजों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

इसके साथ-साथ स्वयं सहायता समूह में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए राज्य सरकार उन महिलाओं से मंडवा क्रय करेगी, जिसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। सभी मोटे अनाज का मूल्य भी राज्य सरकार किसानों को बेहतर मुहैया कराएगी। कृषि मंत्री ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार जगह-जगह मिनट्स मेले भी आयोजित करने जा रही है। जिसके लिए सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

देहरादून में गरजे डिप्लामा इंजीनियर्स

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments