HomeUttarakhandAlmoraविश्व रेडक्रास दिवस पर अल्मोड़ा-बागेश्वर में रक्तदान, फल वितरण व पौधारोपण

विश्व रेडक्रास दिवस पर अल्मोड़ा-बागेश्वर में रक्तदान, फल वितरण व पौधारोपण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वरः विश्व रेडक्रास दिवस पर आज अल्मोड़ा व बागेश्वर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके तहत रक्तदान शिविर लगे। जिसमें आईटीबीपी के जवानों ने भी खून दिया। इसके अलावा फल वितरण व पौधारोपण के कार्यक्रम हुए।

अल्मोड़ाः विश्व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्य में आज अल्मोड़ा रेडक्रॉस समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में आईटीबीपी के जवानों ने रक्तदान किया। इसके लिए रेडक्रास सोसायटी ने आईटीबीपी के कमांडेंट अनिल बिष्ट व जवानों का आभार जताया। इसके अलावा रेडक्रास की टीम ने कर्बला लेप्रोसी अस्पताल में रोगियों को फल व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर रेडक्रास के अध्यक्ष मनोज सनवाल, उपाध्यक्ष विनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, आनंद बगडवाल, डा. रतन साही, डा. जेसी दुर्गापाल, किशन गुरुरानी, मोहन चंद्र कांडपाल, संदीप नयाल व हीरा कनवाल आदि शामिल रहे।
बागेश्वर में भी विविध कार्यक्रम

बागेश्वरः विश्व रेडक्रास दिवस पर विकास भवन सभागार में आयोजित गोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास अनुराधा पाल ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि जनपद में रेडक्रॉस के कार्य सराहनीय हैं, जिससे समाज के सभी लोंगो व सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो के लोगों को भी तात्कालिक सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा रेडक्रास सोसायटी का कार्य एक टीम वर्क है, सभी अपनी पूर्ण क्षमता एवं मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस समिति ने जनपद में विभिन्न कार्यक्रम हुए। समिति ने रक्तकोष में रक्तदान किया। जिसमें 15 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पहले स्वयंसेवियों द्वारा वृहद पौधरोपड़ किया गया। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, सेंज संस्था के रत्नाकर पांडेय, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलडा, डॉ. हरीश दफौटी, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह सौंन, कंट्रीवाइड के जगदीश पांडेय, उमेश जोशी, मोइउद्दीन तिवारी, प्रमोद जोशी, कन्हैया वर्मा, हिमांशु जोशी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सावित्री शुक्ला, पुष्पा विष्ट, चन्द्र भानु, योगेश धर्मसत्तू, डॉ कैलाश चन्दोला को प्रमाणपत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन संजय साह जगाती, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, दीपक पाठक, जंगदीश उपाध्याय, ललित जोशी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव आलोक पांडेय ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments