HomeUttarakhandDehradunमौसम का नया अपडेट : पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

मौसम का नया अपडेट : पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand Weather Update | विभाग ने मौसम का नया अपडेट जारी किया। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना होने की आशंका है।

वहीं, मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में आज ओलावृष्टि की आशंका जताई है। साथ ही कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली चमकेगी। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग ने उक्त आशंकाओं को देखते हुए लोगों से सुरक्षा बरतने की अपील की है।

हल्द्वानी-अल्मोड़ा का मौसम

आज हल्द्वानी-अल्मोड़ा में सुबह से मौसम लुकाछिपी खेल रहा है, यहां कभी धूप आ रही है तो कभी बदल छा जा रहे है।

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे | Multani Mitti
ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments